रबी की खेती के लिए 5 बेहतरीन कृषि उपकरण कौन-कौन से हैं?

भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां अभी भी देश की लगभग 60% से अधिक जनसंख्या अपने
जीवनयापन के लिए कृषि पर निर्भर है। इसलिए भारत जैसे देशों में कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी
प्रत्यक्षतः जीवन स्तर में सुधार करने के साथ देश की आर्थिक प्रगति में भी सहायक होती है। ऐसे में
इस तकनीकी विकास के युग में कृषि क्षेत्र में भी तकनीकों को अपनाया जाना बेहद ही आवश्यक है,
ताकि कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी की जा सके। भारत में मौसम आधारित कृषि की जाती है, जहां
ऋतुओं पर आधारित रबी और खरीफ दो मुख्य फसलें हैं। रबी की फसल सर्द‍ियों के मौसम में यानि
अक्टूबर से दिसंबर तक लगाई जाती है। इसमें गेंहू, आलू, मटर, चना, अलसी, सरसो और जौं जैसी
प्रमुख फसलें शाम‍िल हैं।

आमतौर पर रबी की फसलों की कटाई फरवरी के अंतिम सप्ताह से लेकर मार्च के अंतिम सप्ताह
तक की जाती है। आज हम इस आर्टिकल में ऐसे 5 कृषि उपकरणों के बारे में बताने वाले हैं, जिससे
किसान रबी फसलों की बुआई से लेकर कटाई तक के सभी कृषि कार्य कम समय एवं कम श्रम
लागत में कर सकेंगे।

रबी फसल की खेती के लिए बेहतरीन 5 इम्प्लीमेंट

  1. रोटावेटर (Rotavator)
  2. एमबी प्लाऊ (MB Plough)
  3. कल्टीवेटर (Cultivator)
  4. हैप्पी सीडर (Happy Seeder)
  5. सुपर सीडर (Super Seeder)

रोटावेटर


Rotavator यह ट्रैक्टर से जोड़कर चलाया जाने वाला एक मल्टी-टास्किंग इम्प्लीमेंट है, जिसका
उपयोग बीज बोने के लिए खेतों में उपयुक्त मिट्टी की तैयारी करने के लिए किया जाता है। इसमें
कई घूमने वाले ब्लेड्स/टाइन्स होते हैं, जो मिट्टी के ढेले को तोड़कर मिट्टी को बीज बुआई के
अनुकूल बनाता है। इस प्रक्रिया में यह कार्बनिक पदार्थों को भी मिट्टी मे अच्छी तरह से मिला देता
है, जिससे बीजों को आवश्यक पोषक तत्व मिलता है और बीजों के अंकुरण के लिए अनुकूल
वातावरण बनता है। रोटावेटर के प्रयोग से मिट्टी भुरभुरी होने के साथ इसके संघनन (density) में
कमी होती है, जिससे मिट्टी के रंघ्र/छिद्र में पानी एवं हवा का आवश्यक प्रवेश सुनिश्चित हो पाता है।
इस प्रकार किसान रबी फसलों की बुआई के लिए अगर किसान रोटावेटर की सहायता से मिट्टी की
तैयारी करेंगें, तो समय एवं श्रम लागत की बचत के साथ उन्नत मिट्टी तैयार कर सकेंगें।

एमबी प्लाऊ


यह एक ट्रैक्टर-माउंटेड फार्म इम्प्लीमेंट है, जिसका उपयोग मिट्टी की तैयारी के लिए आवश्यक
जुताई की प्राथमिक प्रक्रिया के लिए किया जाता है। यह जुताई के लिए सबसे उपयुक्त कृषि उपकरण
माना जाता है, जिसका आकार 100 मिमी से 250 मिमी तक होता है। यह दाएं और बाएं दोनों तरफ
काम करता है और इसके निचले हिस्से को मेकेनिकली चलने वाले लीवर की मदद से उलटा किया
जा सकता है। फील्डकिंग, लैंडफोर्स, स्वान एग्रो जैसे पॉपुलर ब्रांड इस इम्प्लीमेंट का निर्माण करते है।
अपनी रबी फसल की खेती के लिए एमबी प्लाऊ की मदद से मिट्टी तैयार कर किसान अपने बीजों
के बेहतर अंकुरण एवं फसलों का बेहतर उत्पादन सुनिश्चित कर सकते हैं।

कल्टीवेटर


यह ट्रैक्टर से जोड़कर चलाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण कृषि उपकरण है। प्रत्येक किसानों के लिए
खरपतवार नियंत्रण एक समस्या बनी रहती है, जिसका कल्टीवेटर एक सटीक समाधान हो सकता
है। कल्टीवेटर मिट्टी की तैयारी के साथ मिट्टी की ऊपरी सतह को तोड़कर खरपतवारों को नष्ट
करने में भी सक्षम है। कल्टीवेटर विभिन्न आकारों और डिज़ाइनों में आते हैं। हाथ से पकड़ कर खेतों
में चलाये जाने वाले मॉडल से लेकर ट्रैक्टर द्वारा चलाये जाने वाले कल्टीवेटर बाजार में उपलब्ध हैं,
जिसे किसान अपनी पसंद एवं कृषि कार्यों के पैमाने और फसल की विशिष्ट आवश्यकताओं के
अनुसार खरीद सकते हैं। बाजार में फील्डकिंग, लेमकेन, सोनालिका, शक्तिमान जैसे विभिन्न टॉप
ब्रांड्स के कल्टीवेटर किफ़ायती मूल्य पर उपलब्ध हैं। किसान अपनी रबी फसलों की खेती में
कल्टीवेटर को शामिल करके, खरपतवार की संख्या को नियंत्रण में रख स्वस्थ, अधिक उन्नत फसलों
के साथ रबी फसलों की अधिक पैदावार भी सुनिश्चित कर सकते हैं।

हैप्पी सीडर


यह कृषि की आधुनिक जरूरतों को देखते हुये बनाया गया एक नवीन और मॉडर्न कृषि उपकरण है।
सामान्यतया एक फसल की कटाई के बाद खेतों में फसलों के ढेरों अवशेष बचे रह जाते हैं, इसके बाद
किसानों के बीच एक नई चुनौती रहती है, कि अगले फसलों की बुआई के पहले कैसे अवशेष फसलों
को त्वरित गति से हटाकर मिट्टी को अगले फसल चक्र के लिए उपयुक्त बनाया जाये। सुपर सीडर
किसानों की इस समस्या का पूर्ण समाधान देता है, क्योंकि यह खड़ी फसलों के अवशेषों को बिना
हटाये सीधे खेतों में बीज बोने की सुविधा देती है। यह एक ही साथ फसल अवशेषों को काटते एवं
उनका प्रबंधन करते हुये बीज बोने वाला एक आधुनिक कृषि उपकरण है। यह पिछले फसल के बचे
हुये लाभकारी अवशेष को संरक्षित करते हुये, मिट्टी के कटाव को रोककर मिट्टी के पोषक तत्व को
भी बढ़ाने का कार्य करता है। इस प्रकार रबी की खेती में इसका प्रयोग कर फसल के अवशेष को
जलाने जैसे कार्यों से किसान अपने को मुक्त कर स्वच्छ पर्यावरण को बनाये रखने में भी अपना
योगदान दे सकते हैं।

सुपर सीडर


सुपर सीडर एक आधुनिक कृषि उपकरण है, जिसका उपयोग बीज बोने के कार्य के लिए किया जाता
है। यह एक ट्रैक्टर-माउंटेड फार्म इम्प्लीमेंट है जो एक ही साथ सीड ड्रिलिंग, उर्वरक और मिट्टी के
संघनन (compaction) सहित कई कार्यों को करने में सक्षम है। यह उपकरण हर बीज की एक
निश्चित गहराई पर बुआई करने में सक्षम है। इसमें सीड बुआई की गहराई को एडजस्ट करने की
सुविधा होती है, जिसे बीज के टाइप के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है। सुपर सीडर के प्रयोग
से बीजों की बर्बादी रुकने से लेकर बीजों की बुआई में एकरूपता सुनिश्चित होता है। इसके उपयोग से
रबी फसल बोने वाले किसान बहुत कम समय में बड़े क्षेत्रों को तेजी से कवर कर सकते हैं।

निष्कर्ष


इस प्रकार किसान उपर्युक्त बताए गए 5 कृषि उपकरणों का रबी फसल की खेती में प्रयोग कर अपने
श्रम एवं लागत को कम करते हुये फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी कर सकते हैं। यह ध्यान रखना
महत्वपूर्ण है कि रबी फसल के प्रकार, मिट्टी के प्रकार, खेत के आकार और संसाधनों की उपलब्धता
जैसे कारकों के आधार पर उपकरणों का चयन करना आवश्यक है।

ट्रैक्टरकारवां आपकी कृषि उपकरण लेने में सहायता कैसे कर सकता है?


इस डिजिटल युग में, ट्रैक्टरकारवां ( Tractorkarvan ) किसानों के लिए एक ऐसे मंच की तरह कार्य
कर रहा है, जहां किसान ट्रैक्टर से लेकर किसी भी प्रकार के कृषि उपकरणों को बस कुछ क्लिक्स पर
खरीद सकते हैं या फिर किसी भी प्रकार की लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ट्रैक्टरकारवां पर
ऊपर बताए गए सभी कृषि उपकरण की जानकारी उनके फीचर्स एवं करेंट प्राइस के साथ उपलब्ध हैं।
आप ट्रेक्टरकारवां पर कंपेयर इम्प्लीमेंट फीचर्स का उपयोग कर आप किसी भी ब्रांड के इम्प्लीमेंट के
फीचर्स एवं कीमत की तुलना कर सकते है! ट्रैक्टरकारवां आसान किस्तों पर इम्प्लीमेंट को खरीदने के
लिए लोन सुविधा भी देती है। इसके साथ ही ट्रैक्टरकारवां किसानों की सहायता के लिए 24X7 ग्राहक
सेवा की सुविधा है।

Leave a Comment

Pin It on Pinterest